फिरोजाबाद में गैंगस्टर भीमसेन की 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क

Feb 28, 2026 - 19:49
0 4
फिरोजाबाद में गैंगस्टर भीमसेन की 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क

block-350 block-350

फिरोजाबाद में गैंगस्टर भीमसेन की 13.39 लाख की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **सौरभ दीक्षित** के निर्देशन में थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भीमसेन की 13 लाख 39 हजार 70 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित अभियुक्त के एक आवासीय मकान (क्षेत्रफल 50.166 वर्गमीटर) तथा 0.0813 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया। 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त भीमसेन निवासी ताजगंज (आगरा) ने संगठित जुआ गतिविधियों एवं अन्य आपराधिक कृत्यों के माध्यम से यह संपत्ति अर्जित की थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि जिले में संगठित अपराधियों और गैंगस्टरों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User