कोयले के ट्रक में गांजा, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Mar 01, 2026 - 21:22
0 4
कोयले के ट्रक में गांजा, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

block-350 block-350

 मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश पुलिस की नशा मुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा यूनिट और मैनपुरी घिरोर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कोयले के ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 123.700 किलोग्राम अवैध गांजा की खेप पकड़ी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े ट्रक में नशे की खेप ले जाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे नगला केहरी के पास घेराबंदी की।

जांच के दौरान एक आयशर कैंटर (UP 81 FT 9195) को रोका गया, जिसमें ऊपर से कोयला भरा हुआ था। सघन तलाशी लेने पर कोयले के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तस्करी के इस खेल में आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए कोयले के ट्रक के आगे-आगे एक महिंद्रा एक्सयूवी कार (UP 14 CD 6777) चल रही थी। कार में सवार लोग पुलिस चेकिंग और रास्ते की रेकी कर रहे थे ताकि ट्रक सुरक्षित निकल सके। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और रेकी कर रही लग्जरी कार, दोनों को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल (23 वर्ष), सुनील कुमार (32 वर्ष) दोनों निवासी अलीगढ़ और महेश यादव (38 वर्ष) निवासी हाथरस के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। थाना घिरोर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय मैनपुरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User