मिशन मित्रवत : बैंक मित्रों के क्षमतावर्धन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला

Feb 26, 2026 - 07:45
0 4
मिशन मित्रवत : बैंक मित्रों के क्षमतावर्धन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला

मिशन मित्रवत : बैंक मित्रों के क्षमतावर्धन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ कार्यालय एवं कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे के सहकार्यता से उत्तर प्रदेश के बैंक मित्रों के क्षमतावर्धन हेतु उनके प्रशिक्षकों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला “मिशन मित्रवत” का आयोजन दिनांक 23 फरवरी 2026 को लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे के प्रधानाचार्य श्री जयकिश सहित भारतीय रिज़र्व बैंक से डॉo आनंद उपाध्याय, महाप्रबंधक, श्री सुनील कुमार दास, उप-महाप्रबंधक एवं श्री मुरली कृष्णा एम, उप-महाप्रबंधक तथा एसएलबीसी के समन्वयक श्री शैलेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित हुए।

श्री सुनील कुमार दास ने सत्र को संबोधित करते हुए इसके विषय “वित्तीय समावेशन की अंतिम मील को सुदृढ़ करना” पर प्रकाश डाला एवं बैंकिंग में लोगों के विश्वास को बनाए रखने में बैंक मित्रों के महत्ता पर ज़ोर दिया। उद्घाटन भाषण में क्षेत्रीय निदेशक ने डिजिटल युग में बढ़ती धोखाधड़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंक मित्रों के विशेष स्थान को उजागर किया, जिसमे वे अंतिम चरण तक जागरूकता फैलाने में सक्षम हैं। साथ ही विशेष भाषण में श्री जयकिश एवं श्री शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा भी तकनीकी विकास वाले युग में बैंक मित्रों की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की एवं मित्रवत जैसे क्षमतावर्धन कार्यशालाओं की सराहना की तथा उपस्थित प्रतिभागियों से कार्यशाला का लाभ उठाने का आग्रह किया जिससे महत्वपूर्ण जानकारी लक्षित समूह तक पहुंचाया जा सके । इस कार्यशाला में भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों एवं अतिथि व्याख्याताओं द्वारा बैंक प्रतिनिधि से संबंधित विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए, जिसमे में 180 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे अग्रणी जिला अधिकारियों सहित अग्रणी जिला प्रबन्धक, आरएसईटीआई निदेशक, एफ़एलसी अधिकारी एवं बीसी समन्वयक शामिल थे। यह पहल उत्तर प्रदेश में वित्तीय समावेशन को और अधिक गहन बनाने तथा बैंकिंग सेवाओं की अंतिम मील तक प्रभावी पहुँच को सुदृढ़ करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User