भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा गिरफ्तार! कोतवाली में फैला तनाव

Feb 26, 2026 - 07:41
0 23
भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा गिरफ्तार! कोतवाली में फैला तनाव

block-350 block-350

भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा गिरफ्तार! कोतवाली में फैला तनाव 2021 की मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी का मामला, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता धरने पर

कासगंज/पटियाली। पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व उच्च शिक्षा आयोग सदस्य नीरज किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी उस मामले से जुड़ी है जिसमें उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में पहले ही न्यायालय ने मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और कई कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए।

सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष के नेता पुलिस को कार्य में बाधा डाल रहे हैं, जिससे कोतवाली में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नीरज किशोर मिश्रा पहले बसपा सरकार में उच्च शिक्षा आयोग सदस्य रह चुके हैं, इसके बाद सपा में रहे और 2024 में भाजपा में शामिल हुए। पटियाली पुलिस ने कोतवाली में अतिरिक्त सतर्कता बरती है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User