Farrukhabad News : दहेज के चलते शादी करने से किया मना, दिया पुलिस को शिकायती पत्र

Nov 06, 2025 - 19:59
0 24
Farrukhabad News : दहेज के चलते शादी करने से किया मना, दिया पुलिस को शिकायती पत्र

block-350 block-350

विवाद के चलते शादी करने से किया मना, दिया पुलिस को शिकायती पत्र

कंपिल/फर्रुखाबाद। किसी विवाद के कारण कल बारात न जाने की शिकायत पुलिस से की गई। जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के ग्राम बिरिया गरेली निवासी शीशराम यादव ने कंपिल थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर ग्राम टिकुरियन नगला निवासी साहिब सिंह यादव के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। शीशराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि बेटी की शादी साहिब सिंह के पुत्र विपिन कुमार के साथ तय कर रोक लगुन गोद भराई पूरी की। कल 6 नवंबर को यहां बारात जानी है विवाह के लिए निमंत्रण बांटे जा चुके हैं और अब साहब सिंह ने विवाह करने से मना कर दिया।

दुःखी शीशराम ने पुलिस को अवगत कराया कि अभी तक ढाई लाख रुपए खर्च कर चुका हूं। बारातियों के लिए भोजन, दहेज आदि का खर्चा अलग है। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया की शिकायत की जांच उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपी गई है, जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User