होली स्पेशल: फर्रुखाबाद से दिल्ली और आगरा के लिए बढ़ी बसों की संख्या, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Mar 01, 2026 - 07:25
0 2
होली स्पेशल: फर्रुखाबाद से दिल्ली और आगरा के लिए बढ़ी बसों की संख्या, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

block-350 block-350

होली स्पेशल: फर्रुखाबाद से दिल्ली और आगरा के लिए बढ़ी बसों की संख्या, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द।

फर्रुखाबाद / आगामी होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। फर्रुखाबाद डिपो ने दिल्ली, आगरा और अन्य स्थानीय रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है ताकि त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ या असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रमुख रूटों पर बसों का विवरण परिवहन निगम ने आगामी 9 मार्च तक के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या इस प्रकार रहेगी: दिल्ली (आनंद विहार): 46 बसें दिल्ली (कौशांबी): 14 बसें आगरा: 25 बसें लखनऊ एवं कानपुर: 2-2 अतिरिक्त बसें अन्य मार्ग: हरदोई और बदायूं जैसे स्थानीय रूटों पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर केवल 35 से 38 बसें ही संचालित होती हैं, जिन्हें अब बढ़ाकर 60 कर दिया गया है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, बढ़ेंगे फेरे एआरएम (ARM) राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज बेड़े की सभी 94 निगम की बसें और 25 अनुबंधित बसों को अलर्ट पर रखा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या और बढ़ती है, तो बसें निर्धारित ट्रिप के अलावा अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी। त्योहार के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User