Farrukhabad News : सपा मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध: पुलिस को दी तहरीर

Nov 06, 2025 - 19:56
0 14
Farrukhabad News : सपा मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध: पुलिस को दी तहरीर

block-350 block-350

सपा मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध: पुलिस को दी तहरीर

नबाबगंज/फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम् यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष शिवम् रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष नवाबगंज को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया। शिवम् ने पुलिस को अवगत कराया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लाइव पर ठाकुर अरविंद सिंह राजपूताना नाम की फेसबुक आईडी जो कि कुतुबुद्दीन नगर निवासी के द्वारा अभद्र और भद्दी टिप्पणी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए की गयी।

जिसके स्क्रीनशॉट संलग्न है। शिवम् यादव ने थानाध्यक्ष से विनम्र निवेदन किया कि इनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाये। अगर इनके ऊपर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो हम समाजवादी आंदोलन पर बाध्य होंगे। शिवम् यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष ने मामले को साइबर सेल में कार्यवाही हेतु भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजपाल यादव एडवोकेट, आनन्द यादव सहित आधा दर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेता के अपमान को किसी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User