अमृत सरोवर तालाब में डूबने से मासूम की मौत,मचा कोहराम

Oct 29, 2025 - 20:23
0 22
अमृत सरोवर तालाब में डूबने से मासूम की मौत,मचा कोहराम

block-350 block-350

अमृत सरोवर तालाब में डूबने से मासूम की मौत,मचा कोहराम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कुआंखेड़ा बजीर आलम में अमृत सरोवर तालाब में डूबने से नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। वह मां के साथ ननिहाल आया था। और तालाब की तरह बच्चों के साथ खेलते गया था। तराई क्षेत्र के ग्राम भकुसी खरैटा निवासी आवेज खां का नौ वर्षीय पुत्र माहिर बुधवार को अपनी मां मानाबेगम के साथ ननिहाल अपने नाना राहतमीर के कुआंखेड़ा बजीर आलम गांव में आया हुआ था। बुधवार सुबह के समय माहिर गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए अमृत सरोवर तालाब की ओर चला गया। खेलते-खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से पानी में जा गिरा।

साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल जाल डालकर तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कुआंखेड़ा पुलिस चौकी का दस्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांच की। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक माहिर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन भी है। गांव में मासूम की मौत की खबर से गम का माहौल छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User