Farrukhabad News : अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण

Dec 20, 2025 - 20:15
0 1
Farrukhabad News : अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण

block-350 block-350

Farrukhabad News : अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 33, पुलिस विभाग से 9, विकास विभाग से 11, विद्युत विभाग से 7, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 5 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दो लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें वितरित किया गया। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User