मैनपुरी: कच्ची दीवार और टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Mar 19, 2026 - 07:54
0 5
मैनपुरी: कच्ची दीवार और टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

block-350 block-350

मैनपुरी: कच्ची दीवार और टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मैनपुरी (अजय किशोर)। मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत आठपुरा गांव में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक पुराने जर्जर मकान की कच्ची दीवार और उस पर टिकी टीनशेड अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बृजेश सिंह जाटव का परिवार टीनशेड के नीचे सो रहा था। मलबे में दबने के कारण परिवार के सभी छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रूबी, 13 वर्षीय बेबी और 8 वर्षीय दिलीप को मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिवार के मुखिया बृजेश सिंह सहित दो अन्य बच्चों, 15 वर्षीय गुड़िया और 5 वर्षीय पल्लवी का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुरावली नीरज द्विवेदी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं और प्रभावित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User