एटा में वृहद ऋण वितरण शिविर, 45 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहयोग

Mar 19, 2026 - 08:03
0 1
एटा में वृहद ऋण वितरण शिविर, 45 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहयोग

block-350 block-350

एटा में वृहद ऋण वितरण शिविर, 45 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहयोग

एटा । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बुधवार को राजकीय आईटीआई सभागार, कासगंज रोड एटा में वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न बैंक शाखाओं के माध्यम से 45 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को निर्धारित 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1486 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। शेष 214 लक्ष्य को 25 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक कोऑर्डिनेटर्स और शाखा प्रबंधकों से अपील की कि वे लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाएं। साथ ही बताया कि 20 मार्च 2026 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री द्वारा बरेली में योजना की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है, जिसमें बैंक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया गया। केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक सहित कई प्रमुख बैंकों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User