Farrukhabad News : जालसाजी करने वाले अभिवक्ता पर केस दर्ज,भाई फंसा

Oct 29, 2025 - 20:20
0 25
Farrukhabad News :  जालसाजी करने वाले अभिवक्ता पर केस दर्ज,भाई फंसा

block-350 block-350

जालसाजी करने वाले अभिवक्ता पर केस दर्ज,भाई फंसा।

फर्रुखाबाद । कमालगंज थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सुल्तान नगर निवासी जय सिंह की पत्नी श्रीमती मीना देवी की रिपोर्ट दर्ज की है जिसमें कृष्ण कुमार, ब्रह्मस्वरूप एडवोकेट पुत्रगण राधेलाल निवासीगण ग्राम कुन्दन नगला थाना कमालगंज को आरोपी बनाया गया रिपोर्ट में मीना देवी ने कहा कि कृष्ण कुमार व उनके भाई ब्रह्मस्वरूप एडवोकेट ने स्वयं सोनकली पत्नी छोटेलाल व कोकिला पत्नी रामलाल निवासी ग्राम कुन्दन नगला व ग्रामपधान श्रीमती शकुंतला देवी के लैटर पैड पर दोनों लोगों ने जालसाजी से स्वयं मृत्यु प्रमाण पत्र लिखकर उस पर ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर बनवाकर प्रमाण पत्र पर लगा ली ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मनगढ़ंत कहानी बनाकर 29,03,2824 को न्यायालय प्राथिनी के प्रति जय सिंह व उमेश तथा देवर देवजीत के विरुद्ध वाद प्रस्तुत किया वादी ब्रह्मस्वरूप एडवोकेट एवं कृष्ण कुमार ने जालसाजी कर न्यायालय को भी धोखै में रखा है ।

इस बात की जानकारी तब हुई जब प्राथिनी ग्राम प्रधान के पास गयी उनसे ग्राम प्रधान शकुंतला देवी से सोनकली पत्नी छोटेलाल व कोकिला देवी पत्नी रामलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र कभी नहीं बनाया हैं और ना ही हस्ताक्षर हैं।कृष्ण कुमार व ब्रह्मस्वरूप द्वारा मेरे पद का फर्जी दुरुपयोग किया गया है विवेचक द्वारा सीडी पर्चा न0-18 में जब ग्राम प्रधान श्रीमती शकुंतला देवी का ब्यान लिया गया तब प्रधान ने विवेचक को बताया कन्हैयालाल का जो मृत्यु प्रमाण पत्र मुकदमे में लगाया गया है वह मेरे द्वारा जारी नहीं किया गया है वह मेरे द्वारा जारी नहीं किया गया है और न ही उस पर मेरे हस्ताक्षर हैं इन लोगों ने फर्जी मोहर बनवाकर मेरे लेटरपेड पर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मेरे हस्ताक्षर फर्जी बनाये है जिसके सम्बन्ध में इनके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए जिसके सम्बन्ध में मैंने अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत थाने पर की थी परन्तु आज तक कृष्ण कुमार व ब्रह्मस्वरूप के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।ब्रह्मस्वरूप कानून के ज्ञाता होती हुये भी जानबूझकर फोरजरी की है और न्यायलय को धोखा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User