कासगंज में सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, ₹2950 नकद व पर्चियां बरामद

Mar 19, 2026 - 07:56
0 6
कासगंज में सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, ₹2950 नकद व पर्चियां बरामद

block-350 block-350

कासगंज में सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, ₹2950 नकद व पर्चियां बरामद

कासगंज। जनपद में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंजडुण्डवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹2950 नकद और सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में 17 मार्च 2026 की देर शाम यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष पुत्र हरी सिंह, मुजाहिद पुत्र शाकिर अली तथा ह्रदेश कुमार पुत्र हरी सिंह शामिल हैं।

तीनों आरोपी थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ थाना गंजडुण्डवारा में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User