अवैध शराब मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस को सफलता

Mar 19, 2026 - 07:58
0 5
अवैध शराब मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस को सफलता

block-350 block-350

अवैध शराब मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस को सफलता

रिपोर्टर प्रवीन कुमार पाठक

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 076/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4)/61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी राहुल सिंह पुत्र जसवंत निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान एक ट्रक (संख्या RJ09GC2359) से 753 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी। इस दौरान मदनलाल नामक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ और विवेचना में राहुल सिंह का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 15 मार्च 2026 को एनएच-19 पर टोल प्लाजा के पास से आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, कांस्टेबल मोहन कुमार एवं कांस्टेबल पुष्पेंद्र की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User