Etah News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना सकीट पुलिस ने मु0अ0सं0 42/26, धारा 69, 191(2), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र अजयपाल, निवासी ग्राम कासिमपुर, थाना निधौली कलां, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
