किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Oct 28, 2025 - 19:38
0 9
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

कायमगंज/फर्रुखाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर कोतवाली में दी है। पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा पाँच तक पढ़ी है। बीते 25 अक्टूबर को दोपहर लगभग तीन बजे वह घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से वापस नहीं लौटी। पिता का कहना कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल पर एक युवक से बात करते हुए देखा था।

पूछताछ करने पर उसने बताया था कि मोबाइल विकास प्रजापति निवासी मई रसीदपुर थाना कायमगंज का है और उसी से बातचीत हो रही थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि विकास प्रजापति ने ही उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User