Etah News : चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mar 19, 2026 - 08:01
0 3
Etah News : चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

एटा। जनपद के मिरहची थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट सहित चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने थाना मिरहची व पिलुआ क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्जुन सिंह उर्फ घन्टूरा (25 वर्ष), मनोज (37 वर्ष) और शीलेन्द्र (25 वर्ष) निवासी नगला मुही, थाना कोतवाली देहात, एटा शामिल हैं।

इन्हें बुधवार सुबह कासगंज रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 24,700 रुपये नकद, 66 पैकेट7 पान मसाला, 82 पैकेट तंबाकू, 12 पैकेट सिगरेट, एक सब्बल और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। अर्जुन और मनोज किराना दुकानों की दीवार काटकर चोरी करते थे, जबकि चोरी का सामान शीलेन्द्र की दुकान पर बेच दिया जाता था। चोरी से मिले पैसों से आरोपी ऐश करते थे। मुख्य आरोपी अर्जुन और मनोज पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना मिरहची पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल के कई अधिकारियों व कर्मियों की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User