एटा में नव निर्माण के 9 वर्ष पर भव्य प्रदर्शनी, लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

Mar 19, 2026 - 08:04
0 7
एटा में नव निर्माण के 9 वर्ष पर भव्य प्रदर्शनी, लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

block-350 block-350

एटा में नव निर्माण के 9 वर्ष पर भव्य प्रदर्शनी, लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पेंशन योजनाएं, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, उज्ज्वला योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 10 से अधिक दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई।

इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन और 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तक का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। मुख्य अतिथि सुधा गुप्ता ने कहा कि बीते 9 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और तीव्र विकास के प्रतीक रहे हैं। स्पष्ट नीति और साफ नीयत के चलते उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और एटा भी इस यात्रा में आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि सभी पात्र नागरिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User