Farrukhabad News : जोड़-घटाने में फेल हुआ माध्यमिक शिक्षा विभाग, परीक्षा आंकड़ों में गड़बड़ी से हुई किरकिरी

Feb 19, 2026 - 21:42
0 5
Farrukhabad News : जोड़-घटाने में फेल हुआ माध्यमिक शिक्षा विभाग, परीक्षा आंकड़ों में गड़बड़ी से हुई किरकिरी

block-350 block-350

जोड़-घटाने में फेल हुआ माध्यमिक शिक्षा विभाग, परीक्षा आंकड़ों में गड़बड़ी से हुई किरकिरी

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन आंकड़ों की गड़बड़ी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा उपस्थिति के आंकड़ों में अंतर सामने आने से विभाग की जमकर किरकिरी हुई। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। विभाग के अनुसार इस परीक्षा में 11,831 बालक और 9,598 बालिकाओं को शामिल होना था। कुल मिलाकर 21,429 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा के बाद जारी आंकड़ों केअनुसार 11,013 बालक और 9,214 बालिकाओं ने परीक्षा में भाग लिया।मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी पहले आंकड़ों में 618 बालकों को परीक्षा से अनुपस्थित बताया गया।

हालांकि कुछ ही मिनटों बाद विभाग ने संशोधित आंकड़े जारी किए, जिसमें अनुपस्थित छात्रों की संख्या बढ़ाकर 818 कर दी गई। पहले 384छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया। दोबारा जारी आंकड़ों में 382 बालिकाओं को अनुपस्थित दिखाई गया। विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आंकड़ों के कारण परीक्षा व्यवस्था और डाटा संकलन प्रणाली पर सवाल उठने लगे।शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में आंकड़ों की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। आंकड़ों में इस प्रकार की गड़बड़ी से विभाग की कार्यशैली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और परीक्षा प्रबंधन की पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लगते हैं। विभाग परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने का दावा आकर रहा है। आंकड़ों की इस गड़बड़ी ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह नें बताया की अंकिक त्रुटि हुई है, दोबारा गलती ना हो इसकी हिदायत दी गयी है |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User