एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व नकदी बरामद

Feb 17, 2026 - 21:43
0 0
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व नकदी बरामद

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कूटी तथा 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायन सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 धारा 318(4), 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम इस प्रकार है – 1. सुशील कुमार पुत्र कोमल प्रसाद, निवासी छितौनी, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा 2. मोहरपाल पुत्र लाखन सिंह, निवासी छितौनी, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त एटीएम बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालते थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में एटीएम ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User