ए.पी.पब्लिक स्कूल में मॉडर्न विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

Feb 20, 2026 - 12:33
0 4
ए.पी.पब्लिक स्कूल में मॉडर्न विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

block-350 block-350

*ए.पी.पब्लिक स्कूल में मॉडर्न विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

कायमगंज/फर्रुखाबाद। ए.पी.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा-3 से 11 तक के विद्यार्थियों द्वारा आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उप-जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह , सीओ राजेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर मदनमोहन चतुर्वेदी के साथ स्कूल प्रबंधक अशोक रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, आयुष रस्तोगी व आकाश रस्तोगी आदि ने दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस आधुनिक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक, तार्किक, एवं विश्लेषणात्मक क्षमताओं को उजागर करना था।

विद्यार्थियों ने विभिन्न परियोजनाओं और मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनेक आकर्षक एवं उपयोगी माडल जैसे - फायर फाइटिंग, रोवोट, लेजर लाइट, क्यूआर क्रिएटर, ऐज कैलकुलेटर, प्रोटेक्टिंग बेस, एआई, रोवोट, आपदा प्रबंधन मॉडल, कार्बाइडगन , राममंदिर, परिवहन प्रणाली, स्वचालित जल वितरण प्रणाली, स्मार्ट सिटी मॉडल जैसे विषयो पर भी मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला को-आर्डिनेटर दीक्षा चौहान एवं शिक्षक शिवम शर्मा, सतीश पाण्डे, विकास भारती, शुभम गुप्ता, राहुल तिवारी, प्राची तिवारी, अंकुर यादव, अंजय राठौर, राहुल कुमार आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User