उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Jul 07, 2023 - 19:11
Updated: 3 years ago
0 30
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

block-350 block-350

वाराणसी। उत्तर रेलवे (एनआर) के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर चल रहे रिमाडलिंग कार्य समेत अन्य विकास कार्यों को देखा और उसकी प्रगति जानी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले अप्रैल माह में भी आया था तब यार्ड के रिमाडलिंग के लिए प्लानिंग बनी थी। उसकी प्रगति की जानकारी ली। मुझे लगता है कि यह सही समय है कि यार्ड के रिमाडलिंग का कार्य कराया जाय। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों की संख्या और यात्री अधिक थे।
ऐसे में यार्ड की रिमाडलिंग का काम होता तो यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। इस लिहाज से यार्ड रिमांडलिंग का कार्य टलता रहा। अब गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनें भी धीरे-धीरे बंद हो जाएंगी। ऐसे में यार्ड की रिमाडलिंग का कार्य कराया जा सकता है। क्योंकि यदि अब नही किया गया तो आगे त्योहारों का सीजन आ जाएगा और तब काम नही हो पाएगा। अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहाकि यात्रि सुविधाओं का विकास हो रहा है। संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन के डायरेक्टर गौरव दीक्षित और अन्य अधिकारी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User