शराब महँगी - पीने वालों को एक अप्रैल से मिलेगा बच्चा पैक

शराब महँगी - पीने वालों को एक अप्रैल से मिलेगा बच्चा पैक

Feb 14, 2026 - 09:42
0 106
शराब महँगी - पीने वालों को एक अप्रैल से मिलेगा बच्चा पैक

block-350 block-350

Uttar Pradesh में नई आबकारी नीति 2026-27 मंजूर

1 अप्रैल से शराब महंगी, ₹71,278 करोड़ के राजस्व का बड़ा लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। 1 अप्रैल से प्रदेश में देसी और अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ जाएंगे। सरकार ने इस बार ₹71,278 करोड़ का बड़ा राजस्व लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए कीमतों, लाइसेंस फीस और कोटा में बढ़ोतरी की गई है। देसी शराब महंगी, पहली बार आया 100 ML का ‘बच्चा’ पैक देसी शराब के शौकीनों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देसी शराब अब ₹165 की जगह ₹173 में मिलेगी। यानी करीब ₹5 से ₹8 प्रति बोतल बढ़ोतरी की गई है। पहली बार 100 ML का छोटा मिनिएचर पैक लॉन्च किया गया है, जिसे ‘बच्चा’ नाम दिया गया है।

42.8 डिग्री तीव्रता वाले इस पैक की कीमत ₹50 तय की गई है। सरकार का मानना है कि छोटे पैक से अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। देसी के साथ-साथ अंग्रेजी शराब (IMFL) और बीयर के दाम भी बढ़ेंगे। 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब की बोतल पर ₹10 से ₹30 तक की बढ़ोतरी होगी। बीयर और अंग्रेजी शराब पर लाइसेंस शुल्क और कोटा में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे खुदरा कीमतों पर असर पड़ेगा। नई नीति में पारदर्शिता और नियंत्रण पर जोर दिया गया है। शराब की दुकानों का आवंटन अब पूरी तरह ई-लॉटरी प्रणाली से होगा। शहरों में देसी शराब की दुकानों का कोटा घटाया गया है। अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। निर्यात को बढ़ावा, बड़े शहरों में विशेष लाइसेंस नई नीति में पहली बार प्रदेश में बनी शराब को विदेशों में निर्यात करने का प्रावधान जोड़ा गया है।

साथ ही Noida, Lucknow, Varanasi और Prayagraj जैसे बड़े शहरों में कम अल्कोहल वाले पेय जैसे बीयर और वाइन के लिए दुकानों के बाहर भी लाइसेंस देने का प्रावधान किया गया है। राजस्व लक्ष्य: ₹71,278 करोड़ (2026-27) देसी शराब बढ़ोतरी: ₹5 से ₹8 प्रति बोतल अंग्रेजी शराब बढ़ोतरी: ₹10 से ₹30 प्रति बोतल लाइसेंस फीस वृद्धि: 7.5 प्रतिशत नया उत्पाद: 100 ML ‘बच्चा’ पैक (₹50)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User