Kasganj news बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, हिंदू समाज ने फूल-मालाओं और पटका पहनाकर किया सम्मान
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, हिंदू समाज ने फूल-मालाओं और पटका पहनाकर किया सम्मान कासगंज :- गंजडुंडवारा नगर में गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। यहां बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला कावड़ लेकर जा रही थी, जिसका हिंदू समाज के लोगों ने स्वागत किया। महिला कादरगंज गंगा घाट से कावड़ भरकर लाई थी। वह इसे एटा जिले के परसोंन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। यह मामला हिंदू समाज के लोगों ने बुर्का पहने महिला को रोककर उससे बातचीत की। महिला ने अपना नाम सोनी बताया और कहा कि वह मुस्लिम समाज से है। उसने अपनी कावड़ यात्रा का उद्देश्य भी स्पष्ट किया। बातचीत के बाद हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम महिला सोनी का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मामले को हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, महिला के निवास स्थान के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।कासगंज जनपद को हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। संत तुलसीदास और महान कवि अमीर खुसरो ने इसी जनपद में जन्म लिया था, जहां अमीर खुसरो ने सैकड़ों गीत हिंदू देवी-देवताओं पर रचे थे। इस स्वागत कार्यक्रम में संजय गुप्ता (फाइनेंसर), पंकज सोलंकी, ऋषि अग्रवाल, पप्पू फाइनेंसर, सभासद अखंड प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह चौहान, राजू गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।