Etah News : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 12 घंटे में हत्या का खुलासा

Feb 16, 2026 - 19:23
0 37
Etah News : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 12 घंटे में हत्या का खुलासा

block-350 block-350

Etah News : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 12 घंटे में हत्या का खुलासा

एटा । थाना जैथरा क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान हेमंत (45) पुत्र विष्णु दयाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, एटा (मूल निवासी विच्छंद पहाड़पुर, थाना जैथरा) के रूप में हुई है। घटना का विवरण 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम अगरैया से ग्राम बंधा रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई नियमानुसार कराई गई।

15 फरवरी को मृतक के भाई वसंत पुत्र विशुनदयाल की तहरीर पर थाना जैथरा में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 103(1)/238/61 बीएनएस के तहत पत्नी, सुमित कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे रची गई साजिश पुलिस के अनुसार, मृतक हेमंत कचहरी एटा में स्टांप विक्रेता था और अपनी पत्नी व बच्चे के साथ आवास विकास कॉलोनी में रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती सुमित कुमार निवासी शांति नगर रेलवे रोड, एटा से हुई। घर पर आना-जाना बढ़ने के साथ सुमित और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए। दोनों ने मिलकर हेमंत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 13 फरवरी को शादी में शामिल होने के बहाने वैगनआर कार किराये पर ली गई। सुमित हेमंत को एटा से बेवर और फिर अलीगंज होते हुए ग्राम अंगरैया के पास ले गया। रास्ते में दो स्थानों पर शराब पिलाई गई और बाद में ‘Repidem SL’ नामक जहरीले स्प्रे की ओवरडोज सुंघाकर उसकी हत्या कर दी गई।

ऐसे हुआ खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल सर्विलांस व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 16 फरवरी को एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 1. सुमित कुमार पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी रेलवे रोड थाना कोतवाली नगर, एटा (उम्र 39 वर्ष) 2. अजय पुत्र बनवारी लाल, निवासी शांति नगर नगला पोता थाना कोतवाली नगर, एटा 3. मृतक की पत्नी बरामदगी घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, तीन खाली बोतल तथा ‘Repidem SL’ जहरीला स्प्रे बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के त्वरित खुलासे से क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User