प्रेमी के साथ भागी महिला 7 महीने बाद लौटी, अब पति कर रहा अपनाने से इनकार

Aug 21, 2023 - 10:02
0 525
प्रेमी के साथ भागी महिला 7 महीने बाद लौटी, अब पति कर रहा अपनाने से इनकार

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र से एक अजीब वाकया सामने आया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सात महीने बाद प्रेमी को छोड़कर घर वापस आई तो पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।पड़ोसी ओर गांव के लोग द्वारा हालांकि सुलह समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव निवासी युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्रियां भी हैं। युवक दिल्ली में बैग की सिलाई का काम करता है। कोविड के समय दिल्ली से वह परिवार के साथ घर आ गया। इसके बाद वह अकेले ही दिल्ली रहने लगा। डेढ़ वर्ष पहले से गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी का प्रेम संबंध हो गया। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। मायके के लोग भी महिला को काफी समझाए। वह नहीं मानी।

आयेदिन गांव के प्रेमी से खुलेआम मिलने लगी जिसकी चर्चा गांव और बाहर भी होने लगी और उसके बाद युबक अपनी प्रेमिका को लेकर गुजरात भाग गया।  बेटियां बना रहीं पिता पर दबाव सात माह पूर्व वह दोनों पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों सूरत (गुजरात) में रहने लगे।

रविवार को अचानक महिला घर वापस आ गई। कहा कि बच्चों के कारण लौटी है। एक तरफ पति उसे घर में रखने व अपनाने से इनकार कर रहा है तो दूसरी तरफ बेटियां मां के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रही हैं। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह कराने के प्रयास में लगे हैं। घटना की क्षेत्र में चर्चा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User