मैनपुरी: प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार, नवविवाहिता ने एसपी से मांगी मदद

Feb 18, 2026 - 21:22
0 61
मैनपुरी: प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार, नवविवाहिता ने एसपी से मांगी मदद

block-350 block-350

मैनपुरी: प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार, नवविवाहिता ने एसपी से मांगी मदद

मैनपुरी । अजय किशोर। किशनी थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती द्वारा प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। एक ही गांव के रहने वाले इन दोनों प्रेमियों ने आर्य समाज मंदिर में रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। विवाह के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शरण ली और अपने तथा अपने पति के लिए सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में युवती ने स्पष्ट किया कि उसने 12 फरवरी की रात करीब 1 बजे स्वेच्छा से अपना घर छोड़ दिया था। उसने बताया कि वह और उसका पति दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुना है।

 युवती का कहना है कि शादी की खबर मिलने के बाद से उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, जिससे उसे किसी अनहोनी या हिंसक घटना की आशंका सता रही है। युवती ने प्रशासन से अपील की है कि उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाए और उन्हें शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन जीने दिया जाए। उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह घर से कोई भी कीमती सामान, नकदी या जेवरात साथ लेकर नहीं आई है, अतः उस पर चोरी जैसे झूठे आरोप न लगाए जाएं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User