Etah News : जामुन के पेड़ से लटका मिला नाबालिग, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Feb 14, 2026 - 20:44
0 7
Etah News : जामुन के पेड़ से लटका मिला नाबालिग, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जामुन के पेड़ से लटका मिला नाबालिग, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

एटा। थाना निधौली कला क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को एक जामुन के पेड़ पर नाबालिग का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीयूष कुमार (नाबालिग), पुत्र श्री अनिल कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी दादी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने पैतृक गांव आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। थाना निधौली कला पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User