Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण किया।

Feb 09, 2026 - 21:50
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय ब्लाक मिशन मैनेजर अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये विभागीय कार्रवाही करने के निर्देश।

 विकास खण्ड कासगंज के लेखाकार को सर्विस बुक में नोमिनी के निर्धारित कागज नहीं लगे होने पर व रजिस्टर पूर्ण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में विभिन्न योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय ब्लाक मिशन मैनेजर अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभागीय कार्रवाही करने के निर्देश दिये। विकास खण्ड कासगंज के लेखाकार को सर्विस बुक में नोमिनी के निर्धारित कागज नहीं लगे होने पर व रजिस्टर पूर्ण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय में साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के संबंधित को दिए निर्देश। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User