Kasganj news डीएम व एसपी ने आज कासगंज स्थित श्याम देवता मंदिर एवं कासगंज मटर मंडी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

Feb 09, 2026 - 21:57
0 0
Kasganj news डीएम व एसपी ने आज कासगंज स्थित श्याम देवता मंदिर एवं कासगंज मटर मंडी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज कासगंज स्थित श्याम देवता मंदिर एवं कासगंज मटर मंडी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज कासगंज स्थित श्याम देवता मंदिर एवं कासगंज मटर मंडी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्याम देवता मंदिर के समीप चल रहे कटान रोधी कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति से बचा जा सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित पार्किंग स्थल एवं दुकानों के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग एवं दुकान आवंटन की उचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकार कासगंज आंचल चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User