बाइक गड्ढे में गिरने से भाई के साथ आ रही बहन की मौत

Aug 23, 2025 - 20:26
0 1
बाइक गड्ढे में गिरने से भाई के साथ आ रही बहन की मौत

block-350 block-350

बाइक गड्ढे में गिरने से भाई के साथ आ रही बहन की मौत

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। बाइक से भाई के साथ जा रही महिला अचानक मुख्य मार्ग पर गड्ढे में गिरने से उछल कर सड़क पर गिर गई। उसे गम्भीर हालत में सीएचसी लाया गया जहां लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया। लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रिफर किया गया जहां बीती रात उसकी मौत हो गयी। पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के ग्राम चौरा निवासी 26 बर्षीय पप्पी पत्नी कुलभूषण अपने भाई रामजी निवासी जरियनपुर के साथ दबा लेने फर्रुखाबाद बाइक से जा रही थी। उसी दौरान थाना अमृतपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट अचानक मुख्य मार्ग पर गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। जिससे बाइक पर बैठी पप्पी उछल कर मुंह के बल गिर गयी। जिससे गम्भीर चोट लग गई। परिजन उसे हायर सेंटर कानपुर ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User