मवेशी के साथ अधेड़ ने किया अप्राकृतिक सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

Jul 07, 2023 - 19:11
Updated: 3 years ago
0 100
मवेशी के साथ अधेड़ ने किया अप्राकृतिक सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

कानपुर। यूपी के कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गुजैनी क्षेत्र में एक अधेड़ रोज तड़के उठकर जानवरों संग घिनौनी हरकतें करता था। अधेड़ की करतूत ऐसी थी कि देखना तो दूर सुनने पर ही इंसान पूरी तरह से शरमा जाए। बुधवार की रात भी आरोपी ने यही किया। पार्क में बैठी गाय के पास अधेड़ पहुंचा और कुकर्म कर डाला। अधेड़ की यह करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद स्वयंसेवी पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपित को दबोच लिया। बर्रा 8 सी ब्लॉक निवासी मयंक त्रिपाठी जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण के सदस्य हैं।

मंयक के मुताबिक, करीब दस दिन पहले उनके मित्र ने मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ को बृजेश कुमार मिश्रा देर रात एक कुत्ते के साथ ट्रैक्टर की ट्रॉली के पीछे लेकर बैठे देखा था, हालांकि साक्ष्य न होने पर किसी ने कुछ नहीं कहा। एक दिन बछिया के साथ कुकर्म करते हुए मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया था। इधर बुधवार रात एक पार्क में बैठी गाय से आरोपित कुकर्म करने लगा। कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। संस्था के सदस्यों ने गुरुवार देर रात थाने पहुंच कर तहरीर दी, तो पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से दबोच लिया। गुजैनी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मयंक त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपित बृजेश के खिलाफ कुकर्म करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। अब घर में ही रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User