कायमगंज पुलिस ने एक सटोरिया गिरफ्तार कर किया चालान

Jul 26, 2023 - 20:56
0 74
कायमगंज पुलिस ने एक सटोरिया गिरफ्तार कर किया चालान

block-350 block-350

कायमगंज पुलिस ने एक सटोरिया गिरफ्तार कर किया चालान

कायमगंज / फर्रुखाबाद । कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर साथी एसआई राजकुमार तथा हमराह पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके बेड़ारास के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को, जो अवैध सट्टा कारोबार की खाईबाड़ी कर रहा था। उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत पुत्र वेदराम निवासी चिलाका कोतवाली कायमगंज बताया।

 पकड़े गए इस 25 वर्षीय अभियुक्त के पास से पुलिस के अनुसार जामा तलाशी में 130 रुपए नकद, एक सट्टा पर्ची कार्बन, एक पेन तथा पहनी हुई पेंट की जेब से 400 रुपए और नकद बरामद हुए। पकड़े गए खाईबाढ़ का चालान औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम 13 के अंतर्गत कर दिया।

 संवाददाता मनोज जौहरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User