जलभराव बना ग्रामीणों के लिए परेशानी, महिलाएं और स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित

Jul 15, 2025 - 19:51
0 2
जलभराव बना ग्रामीणों के लिए  परेशानी, महिलाएं और स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित

block-350 block-350

जलभराव बना ग्रामीणों के लिए परेशानी, महिलाएं और स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित

 एटा जनपद के जलेसर तहसील क्षेत्र के शाहपुर टिमरुआं पंचायत के अंतर्गत उपग्राम नगला गाड़ियांन में भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर जमा गंदा और बदबूदार पानी ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर रहा है। बरसात के पानी के चलते गांव की सड़कें लबालब भरी हुई हैं, जिससे स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मीरा देवी ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी जमा है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। यहां तक कि गांव में फेरी करने वाले दुकानदार भी आना बंद कर चुके हैं क्योंकि उनकी ठेली पानी में पलट जाती है।

 गांव की बुजुर्ग महिला रामेंद्र जी का कहना है कि इस जलभराव के कारण बच्चों और महिलाओं को स्कूल या अस्पताल पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव में वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं और ग्रामीण कई बार प्रधान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। गांव निवासी रिंकू सिंह ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले दो वर्षों से लगातार जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। गांव की आशा कार्यकर्ता मिथलेशा देवी ने बताया कि जब भी किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता है तो गंदे पानी के कारण कई बार लोग गिर जाते हैं। हाल ही में एक गर्भवती महिला, उसके पति और वह स्वयं पानी में गिर गए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विकास नामक ग्रामीण ने बताया कि ई-रिक्शा और स्कूल बस जैसे वाहन आए दिन जलभराव के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बचते हैं। उन्होंने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है, और इससे जुड़े हादसे अब आम हो चले हैं। इस समस्या के पीछे गांव के तालाब पर अवैध कब्जे को मुख्य कारण बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव ने जानकारी दी कि तालाब पर पूर्व प्रधान प्रवेश कुमार का कब्जा है, जिसके चलते दो पक्षों में विवाद चल रहा है।

यदि निष्पक्ष रूप से तालाब की नाप-तौल कराकर कब्जा हटाया जाए, तो जलभराव की समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद तालाब की स्थिति का निस्तारण किया जाएगा। वहीं एसडीएम भावना विमल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और एक टीम का गठन कर दिया गया है। पहले भेजे गए नायब तहसीलदार ग्रामीणों से समन्वय नहीं बना पाए थे, इसलिए अब दोबारा नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को भेजकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User