एटा ओम हॉस्पिटल में प्रसूतिका की मौत, जिम्मेदार कौन, मुझे पैसा से काम, हत्या से क्या काम..?

Jul 08, 2023 - 18:13
0 392
एटा ओम हॉस्पिटल में प्रसूतिका की मौत, जिम्मेदार कौन, मुझे पैसा से काम, हत्या से क्या काम..?

block-350 block-350

एटा ब्रेकिंग न्यूज़

आपको बताते चलें एटा में ओम हॉस्पिटल जे एल एन डिग्री कॉलेज कि निकट एक प्रसूता की मौत हुई है इस अस्पताल का संचालक शिकोहाबाद रोड पर आनंदपुरम के पास श्री गोपाल जी हॉस्पीटल को सीज किया गया था उसके बाद उसके एमडी प्रदीप यादव ने जेएलएन डिग्री कॉलेज के निकट श्री ओम हॉस्पिटल खुला है आखिर बिना जांच पड़ताल के किन के संरक्षण में पुनः अस्पताल संचालित कर दिया गया

 मरने वाली प्रसूतिका गांव नगला सामंती थाना एका की लोधी समाज की थी। जिसको परिवारीजनों ने ओम हास्पिटल में भर्ती कराया बच्चे के जन्म के उपरांत ही महिला ने दम तोड़ दिया। एटा में CMO के रहमोकर्म पर कुकुरमुत्तों की तरह गली मोहल्लों में क्लीनिक/हास्पिटल खुल रहे है और गरीब वे मौत मर रहे है। मुझे पैसा से काम, हत्या से क्या काम..?  आखिर अधिकारीयों के कानों पर जुये नहीं रेंगते क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में ऊपर से नीचे तक महीना दारी बनी हुई होती है अधिकारियों की ओम हॉस्पिटल के बाद नारायण ट्रामा सेन्टर हॉस्पिटल निकट महिला थाने के पास आगरा रोड एटा पर दो महिलाओं की हुई मौत एटा में अपंजीकृत नर्सिंग होम आखिर किसके सहारे चल रहे हैं फिर भी एसीएमओ डॉक्टर राममोहन तिवारी जी ने ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया गया है डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सर्वेश कुमार बताया की नारायण हॉस्पिटल अपंजीकृत है नारायण हॉस्पिटल में सबसे बड़ी घटना है इसमें दो प्रसूताओंकी ऑपरेशन होने के बाद हुई मौत आखिर एटा में ऐसे ही गरीब जनता मरती रहेगी अधिकारी और अस्पताल संचालक तू डाल डाल पर मैं पात पात पै खेल चलता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User