बिखरे ना हमारा बंधन

Oct 21, 2024 - 07:06
0 25
बिखरे ना हमारा बंधन

block-350 block-350

बिखरे ना हमारा बंधन

अबकी जो तुमसे बिछड़ा, जीते जी मैं मर जाऊंगा । रहकर जग में चलते फिरते, जिंदा लाश कहलाऊंगा ।।

रह लो शायद तुम मुझ बिन, पर, मेरा जहां तुम बिन सूना । छोड़ तुम्हें अब मैं ना जाऊंगी, भूल गई क्यों कहा ऐसा अपना ?

एक प्रेम तरु के हम दो डाली, बिन हवा कैसे तुम के टूट गई ? तुम्हारे वादों संग चाहा जीना, फिर तुम मुझसे क्यों रूठ गई ?

कभी तुम सुना देती, कभी मैं, लड़ रातें सवेरे एक हो जाते । जिस रात तुम्हें पास न पाया, उस रात मेरे नैना नीर बहाते ।। 

सात जन्मों का है जो वादा, हर हाल है उसे निभाना । मिलकर खोजेंगे हम युक्ति, यदि जग बना प्रेम में बाधा।।

अबकी जो तुमसे बिछड़ा, आहत मन से टूट गया हूं । पढ़ रही हो तो वापस आओ, तुम बिन मैं अधूरा हूं..... ।।

मुझसे रिश्तों पर जो चूक हुई, उस पर कर रहा कर वंदन । जो भूल हुई उसे बिसरा दो, ताकि बिखरे ना हमारा बंधन ।।

 *अंकुर सिंह* हरदासीपुर, चंदवक जौनपुर, उ. प्र. -222129

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User