वैष्णो देवी से लौटे श्रद्धालु के मुंह मे डाली पिस्टल फिर किया पेशाब, खौफनाक वारदात

वैष्णो देवी से लौटे श्रद्धालु के मुंह मे डाली पिस्टल फिर किया पेशाब, खौफनाक वारदात

Sep 26, 2024 - 07:54
0 668
वैष्णो देवी से लौटे श्रद्धालु के मुंह मे डाली पिस्टल फिर किया पेशाब, खौफनाक वारदात

block-350 block-350

अंबाला। वैष्णो देवी के दर्शन कर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे अंबाला शहर मिलाप नगर के अभिषेक का हथियारबंद बदमाशों ने किडनैप कर लिया।

अभिषेक के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि आरोपित उसे गाड़ी में बिठाकर पंचकूला में एक कमरे पर ले गए, जहां उसकी टांग तो तोड़ी, साथ ही जमकर मारपीट की ओर उसके चेहरे पर पेशाब भी किया। अधमरी हालत में अभिषेक को आरोपितों ने पंचकूला के सेक्टर छह स्थित अस्पताल में एक स्ट्रेचर पर डाला और मौके से फरार हाे गए।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अंबाला छावनी ने अभिषेक की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। यह है मामला अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्त रोहित, निशांत और सौरव कुमार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिएउ ट्रेन से गाया था। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी। अगले दिन, 23 सितंबर, की रात को वे वापस लौटे। सौरव पर्ची लेकर बाइक लेने गया, जबकि वह, रोहित और निशांत बाहर खड़े होकर सौरव का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया इसी दौरान सौरभ के चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पर देखा कि राहुल वालिया मौके पर है, जिसके हाथ में गंडासा है, जबकि शरीफ उर्फ साहिल राठौर के हाथ में लोहे का पाइप, मिठ्ठू उर्फ वैभव निवासी कबीर नगर राड लेकर खड़ा था, जबकि रुद्र प्रताप भी पाइप लेकर खड़ा था। इसी दौरान आरोपितों ने अभिषेक की टांग पर लोहे की पाइप से हमला किया, जबकि उसके तीनों दोस्त मौके से भाग गए।

मुंह में पिस्टल डाल गोली मारने की धमकी दीअभिषेक ने बताया कि रिंपी सरदार ने उसके मुंह में पिस्टल डाल दी, जबकि उसने कहा कि यदि शोर मचाया तो उसे गोली मार देंगे। इसके बाद तो आरोपितों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। यह सभी उसे किडनैप कर स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया, जबकि उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। गाड़ी में इन आरोपितों ने उसके सारे कपड़े उतार दिए और बुरी तरह से मारपीट की।

यहां से वे उसे पंचकूला ले आए। कमरे में बंद करके पीटा अभिषेक ने बताया कि आरोपितों ने पीट-पीट कर उसकी टांग तोड़ दी थी। कमरे में भी उसे पीटा, जबकि आरोपितों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। यही नहीं वह बुरी तरह से जख्मी जो चुका था, जबकि आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पर्स आदि छीन लिए थे। एटीएम का पासवर्ड पूछा जो गलत बता दिया। कमरे में उक्त आरोपितों के अलावा अन्य भी थे, जिनको वह सामने आने पर पहचान सकता है।

अभिषेक ने बताया कि मारपीट में उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। आरोपितों ने उसे गाड़ी में बिठाया और पंचकूला के सेक्टर छह स्थित अस्पताल में पडे स्ट्रेचर पर उसे छोड़कर फरार हो गए। वहां उसे उपचार के लिए दाखिल कर लिया गया। अस्पताल के स्टाफ कर्मी का फोन लेकर उसने अपने भाई को काल की, जो सुबह अस्पताल पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User