विधायिका ने महिलाओं को किट भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

Jan 23, 2026 - 09:04
0 1
विधायिका ने महिलाओं को किट भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

block-350 block-350

विधायिका ने महिलाओं को किट भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

रिपोर्टर - अलोक गंगवार

कायमगंज/फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद की विशेष पहल पर गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सौजन्य से चले इस अभियान के अंतिम दिन विधायक ने महिलाओं को किट भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ सुरभि ने 208 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की। इस किट में महिलाओं के लिए आवश्यक कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाउडर जैसे जरूरी तत्व शामिल हैं। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मेडिकल टीम ने महिलाओं को विस्तार से समझाया कि इन दवाओं और सप्लीमेंट्स का सेवन किस प्रकार करना है, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह विशेष अभियान 18 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य चलाया गया। इन पांच दिनों के भीतर कुल 987 महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि शिल्पी गंगवार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह और डॉ. अमरेश कुमार समेत अस्पताल का समस्त स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User