Haryana Weather Update: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 11 जिले अभी भी खतरे के निशान पर, जानें मौसम का हाल

Jul 15, 2023 - 18:07
Updated: 3 years ago
0 28
Haryana Weather Update: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 11 जिले अभी भी खतरे के निशान पर, जानें मौसम का हाल

block-350 block-350

Haryana Weather: हरियाणा में बाढ़ से  अभी भी राहत नहीं मिल पाई है। राज्य के अभी भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। इन जिलों में 854 गांवों में अभी पानी खड़ा हुआ है।

 सिरसा में बाढ़ का खतरा

 वहीं अब सिरसा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह है कि घग्गर में 27500 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। 12 घंटे में नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी बढ़ चुका है। प्रदेश में आज भी 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 1.24 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान

 अब तक के मिले आंकड़ों के अनुसार 1.24 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि सरकार की और से अब तक 12 राहत कैंप खोले जा चुके हैं। घरों में फंसे लोगों को अब तक 13 हजार फूड पैकेट्स पहुंचाए जा चुके हैं। ‌वहीं अब तक कई सड़कों और ब्रिज को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

 स्कूल सोमवार तक बंद

अंबाला के 750 में से 430 स्कूलों व कुरुक्षेत्र में 203 सरकारी स्कूलों में पानी भरा है। इस कारण रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे। यमुनानगर के स्कूलों में भी गुरुवार को छुट्टी रही। करनाल, पानीपत और कैथल के बाढ़ प्रभावित स्कूलों को फिलहाल बंद रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User