महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: BJP शहरी निकायों में सबसे बड़ी, BMC में बॉस, 29 शहरों का पूरा निचोड़

Jan 17, 2026 - 10:15
 0  1
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: BJP शहरी निकायों में सबसे बड़ी, BMC में बॉस, 29 शहरों का पूरा निचोड़

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यभर के शहरी निकायों में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरते हुए कुल 1441/2869 वार्ड जीते हैं. इसमें शिंदे की शिवसेना का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी 404 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी. कांग्रेस 318 सीटों के साथ तीसरे पायदान पर रही, जबकि NCP के दोनों खेमों (NCPAP/NCPSP) का संयुक्त प्रभाव सीमित दिखा. बड़े शहरों की तस्वीर में मुंबई में BJP सबसे आगे, नवी मुंबई में स्पष्ट बहुमत BJP को, जबकि ठाणे में शिवसेना (शिंदे धड़ा) ने दबदबा कायम किया. कुल तस्वीर (2869/2869 वार्ड) भाजपा- 1441 शिवसेना- 405 शिवसेना(UBT)- 154 कांग्रेस- 318 NCPAP- 164 NCPSP- 36 AIMIM- 97 VBA- 15 MNS- 14 OTH- 225 शहरी निकायों में BJP का राज्यव्यापी वोट-टू-सीट कन्वर्ज़न सबसे बेहतर दिखा।

शिवसेना के विभाजन के बावजूद शिंदे गुट का प्रभाव उद्धव गुट से काफी ज्यादा रहा. वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन औसत, NCP के खेमों का असर कुछ क्षेत्रों तक सिमटा. बड़े शहरों का क्या नतीजा रहा? मुंबई (227 वार्ड) BJP - 89 | SSUBT - 65 | SS - 29 | CONG - 24 | MNS - 10 | NCPAP - 3 | NCPSP - 1 | OTH - 10 राजधानी मुंबई के BMC चुनावमें BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी पर स्पष्ट बहुमत से दूर ही रही. BMC में बहुमत का आंकड़ा 114 रहा. UBT दूसरे स्थान पर रही, शिवसेना (SS) और कांग्रेस के साथ मिलकर विपक्षी खेमे का आकार बड़ा है. MNS (10) और OTH (10) किंगमेकर साबित हो सकते हैं. नवी मुंबई (111 वार्ड) BJP - 65 | SS - 43 | SSUBT - 2 | MNS - 1 BJP को स्पष्ट बहुमत (बहुमत 56), यहां एकछत्र नियंत्रण लगभग तय है. SS मजबूती से दूसरे स्थान पर रही. UBT का प्रदर्शन कमजोर हुआ. जबकि MNS भी कुछ खास नहीं कर पाई. जनता ने विकास के लिए हमें किया वोट, ठाकरे बंधु को भी मिल गया जवाब... NDTV से बोले एकनाथ शिंदे ठाणे (131 वार्ड) SS - 72 | BJP - 28 | NCPSP - 12 | NCPAP - 9 | CONG - 2 | OTH - 6 शिवसेना (शिंदे गुट) को स्पष्ट बहुमत (बहुमत 66) मिला है. इस क्षेत्र में पार्टी का गढ़ पहले जैसा मजबूत रहा. BJP दूसरे स्थान पर रही. NCP के दोनों धड़ों और OTH की पकड़ा काफी कम हुई है।

नाशिक (122 वार्ड) BJP - 72 | SS - 26 | SSUBT - 15 | NCPAP - 4 | CONG - 3 | MNS - 1 | NCPSP - 0 | VBA - 0 | OTH - 1 पुणे (165 वार्ड) BJP - 123 | NCPAP - 21 | CONG - 16 | NCPSP - 3 | SS - 1 | SSUBT - 1 | MNS - 0 | VBA - 0 | OTH - 0 पिंपरी-चिंचवड़ (128 वार्ड) BJP - 84 | NCPAP - 37 | SS - 6 | SSUBT - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | CONG - 0 | RPI - 1 | OTH - 1 पनवेल (78 वार्ड) BJP - 55 | SKP - 9 | SSUBT - 5 | CONG - 4 | NCPAP - 2 | SS - 2 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | OTH - 1 वसई विरार (115 वार्ड) BVA - 69 | BJP - 44 | SS - 1 | CONG - 1 | SSUBT - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | OTH - 0 कल्याण डोंबिवली (122 वार्ड) SS - 53 | BJP - 50 | SSUBT - 11 | MNS - 5 | CONG - 2 | NCPSP - 1 | NCPAP - 0 | VBA - 0 | OTH - 0 मीरा-भयंदर (95 वार्ड) BJP - 78 | कांग्रेस - 13 | शिवसेना (SS) - 3 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | VBA - 0 | अन्य - 1 उल्हासनगर (78 वार्ड) BJP - 37 | शिवसेना (SS) - 36 | कांग्रेस - 1 | TOK - 1 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | अन्य - 3 भिवंडी-निज़ामपुर (90 वार्ड) कांग्रेस - 30 | BJP - 22 | शिवसेना (SS) - 12 | NCPSP - 12 | NCPAP - 0 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | AIMIM - 0 | अन्य - 14 छत्रपति संभाजीनगर (115 वार्ड) BJP - 58 | AIMIM - 33 | शिवसेना (SS) - 12 | शिवसेना (UBT) - 6 | VBA - 4 | कांग्रेस - 1 | NCPSP - 1 | NCPAP - 0 | अन्य - 0 नागपुर (151 वार्ड) BJP - 102 | कांग्रेस - 33 | शिवसेना (UBT) - 2 | शिवसेना (SS) - 1 | NCPAP - 1 | VBA - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 12 कोल्हापुर (81 वार्ड) कांग्रेस - 34 | BJP - 26 | शिवसेना (SS) - 15 | NCPAP - 4 | JSP - 1 | शिवसेना (UBT) - 1 | NCPSP - 0 | VBA - 0 | अन्य - 0 सोलापुर (102 वार्ड) BJP - 87 | शिवसेना (SS) - 4 | कांग्रेस - 2 | NCPAP - 1 | CPIM - 0 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 8 अमरावती (87 वार्ड) BJP - 25 | NCPAP - 16 | AIMIM - 15 | कांग्रेस - 14 | YSP - 10 | शिवसेना (SS) - 3 | शिवसेना (UBT) - 1 | NCPSP - 0 | अन्य - 3 अकोला (80 वार्ड) BJP - 38 | कांग्रेस - 21 | शिवसेना (UBT) - 6 | VBA - 5 | AIMIM - 3 | NCPSP - 3 | NCPAP - 1 | शिवसेना (SS) - 0 | अन्य - 2 चंद्रपुर (66 वार्ड) कांग्रेस - 30 | BJP - 23 | शिवसेना (UBT) - 6 | VBA - 2 | शिवसेना (SS) - 1 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | अन्य - 4 परभणी (65 वार्ड) शिवसेना (UBT) - 25 | BJP - 12 | कांग्रेस - 12 | NCPAP - 11 | AIMIM - 0 | VBA - 0 | शिवसेना (SS) - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 5 लातूर (70 वार्ड) कांग्रेस - 43 | BJP - 22 | VBA - 4 | NCPAP - 1 | AIMIM - 0 | शिवसेना (SS) - 0 | शिवसेना (UBT) - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 0 मालेगांव (84 वार्ड) AIMIM - 20 | शिवसेना (SS) - 18 | SP - 6 | कांग्रेस - 3 | BJP - 2 | शिवसेना (UBT) - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | अन्य - 35 नांदेड़- वाघाला (81 वार्ड) BJP - 55 | AIMIM - 14 | शिवसेना (SS) - 12 | शिवसेना (UBT) - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | कांग्रेस - 0 | VBA - 0 | अन्य - 0 सांगली-मिरज-कुपवाड़ (78 वार्ड) BJP - 39 | कांग्रेस - 18 | NCPAP - 16 | NCPSP - 3 | शिवसेना (SS) - 2 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | VBA - 0 | अन्य - 0 जलगांव (75 वार्ड) BJP - 46 | शिवसेना (SS) - 22 | शिवसेना (UBT) - 5 | NCPAP - 1 | कांग्रेस - 0 | VBA - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 1 अहिल्यानगर (68 वार्ड) NCPAP - 27 | BJP - 25 | शिवसेना (SS) - 10 | कांग्रेस - 2 | शिवसेना (UBT) - 1 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | SP - 0 | अन्य - 3 धुले (74 वार्ड) BJP - 50 | AIMIM - 10 | NCPAP - 8 | शिवसेना (SS) - 5 | शिवसेना (UBT) - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | कांग्रेस - 0 | अन्य - 1 जालना (65 वार्ड) BJP - 41 | शिवसेना (SS) - 12 | कांग्रेस - 9 | AIMIM - 2 | VBA - 0 | शिवसेना (UBT) - 0 | NCPSP - 0 | NCPAP - 0 | अन्य - 1 इचलकरंजी (65 वार्ड) BJP - 43 | शिवसेना (SS) - 3 | शिवसेना (UBT) - 1 | NCPAP - 1 | कांग्रेस - 0 | CPIM - 0 | MNS - 0 | NCPSP - 0 | अन्य - 17 इसके मायने क्या हैं?

BJP की शहरी पकड़ पुख़्ता बनी हुई है. पर एक संदेश यह भी है कि मुंबई में भाजपा को सहयोगियों की अब भी जरूरत है. इसके अलावा राज्यभर में सबसे बड़ी पार्टी बनने से BJP का नगर-शासन और शहरी नैरेटिव पर नियंत्रण बढ़ेगा. सड़क, जल, कचरा प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट, सम्पत्ति कर जैसे सवालों पर उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने की जमीन मिलेगी. मुंबई में बहुमत से दूर रहना बताता है कि मेयर/स्टैंडिंग कमेटी जैसे अहम पदों के लिए पोस्ट-पोल गठजोड़ निर्णायक होंगे. इससे रोज़मर्रा के प्रशासनिक फैसले सहमति-राजनीति पर निर्भर रहेंगे। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों की पार्टी-वार लिस्ट भाजपा (BJP)- 19 नगर निकाय मुंबई, नवी मुंबई, नाशिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, मीरा-भाइंदर, उल्हासनगर, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नांदेड-वाघाला, सांगली-मिरज-कुपवाड़, जलगाँव, धुले, जालना, इचलकरंजी कांग्रेस- 4 नगर निकाय भिवंडी-निज़ामपुर, कोल्हापुर, चंद्रपुर, लातूर शिवसेना (शिंदे गुट)- 2 नगर निकाय ठाणे, कल्याण-डोंबिवली शिवसेना (UBT)- 1 नगर निकाय परभणी AIMIM- 1 नगर निकाय मालेगांव (अन्य/OTH के साथ सबसे आगे, पर AIMIM टॉप पार्टी) BVA- 1 नगर निकाय वसई-विरार NCP (अजित पवार गुट) - 1 नगर निकाय अहिल्यानगर अन्य (OTH) - 0 (मालेगांव में OTH सीटें ज़्यादा थीं लेकिन सबसे बड़ी पार्टी AIMIM है)