एक तरफा प्यार में सनकी डाक्टर ने नर्स को मार दी गोली, मेरी नहीं तो किसी की नहीं

Feb 10, 2024 - 09:14
0 347
एक तरफा प्यार में सनकी डाक्टर ने नर्स को मार दी गोली, मेरी नहीं तो किसी की नहीं

block-350 block-350

MP Crime : मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्यार में सनकी एक डॉक्टर ने नर्स को गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे को चार साल से जानते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

डॉक्टर का कहना है कि वह नर्स से बहुत प्यार करता था। लेकिन वो उसे समय नहीं दे रही थी। आरोपी को शक था कि नर्स किसी और युवक से बात करती है। गोली चलाने के करीब डेढ़ महीने पहले ही आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली थी।

मेरी नहीं तो किसी की नहीं... आरोपी की पहचान डॉक्टर संदीप सोनी के रूप में हुई है। संदीप और नर्स माधवी चौधरी की दोस्ती चार साल पहले हुई थी। आरोपी को यह शक था कि नर्स किसी और से बात करती है। आरोपी ने बताया कि अगर वो मेरी नहीं, तो किसी की भी नहीं हो सकती।

 दिनदहाड़े मार दी गोली नर्स को जान से मारने के लिए उसने डेढ़ महीने पहले दस हजार रुपए में एक देसी कट्टा खरीदा था। उसने ऑनलाइन एक चाकू भी मंगाया था। बुधवार सुबह दिनदहाड़े उसने नर्स पर गोली चला दी। सीसीटीवी में यह पूरा पागलपन कैद हो गया है। गोली लगने के बाद नर्स बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत फिलहाल गंभीर है, इलाज चल रहा है।

आइए जानते हैं पूरा मामला... चार साल पहले दोस्ती दरअसल, बुधवार को जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक नर्स को गोली मार दी गई। उस वक्त वो ड्यूटी करने अस्पताल जा रही थी। नर्स को पीछे से गोली मारी गई। नर्स कटनी की रहने वाली है। आरोपी भी कटनी का रहने वाला है। काम के दौरान प्यार चार साल पहले डॉक्टर और नर्स में दोस्ती हुई थी।

इसके बाद दोनों कटनी से जबलपुर आ गए और एक ही अस्पताल में नौकरी करने लगे। इस दौरान दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। कुछ ही समय बाद दोनों ने नौकरी छोड़ दी और चरगवां के सुख सागर वैली अस्पताल में काम करने चले गए।

दोनों अधिकांश समय साथ बिताते थे। और फिर शक... दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था। इस दौरान संदीप को कहीं से पता चला कि नर्स किसी दूसरे लड़के से बात करती है। आरोपी ने जब इस बारे में उससे पूछा तब नर्स ने बताया कि वो लड़का बस उसका दोस्त है। अचानक नर्स ने नौकरी छोड़ दी और दूसरे अस्पताल में चली गई।

इसके बाद वो संदीप से दूरी बनाने लगी और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। यह बातें संदीप को परेशान करने लगीं। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। नफरत में बदला प्यार इस घटना के बाद डॉक्टर संदीप नर्स से नफरत करने लगा। वो उसे जान से मार देना चाहता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसने एक कट्टा खरीदा। उसने एक चाकू भी मंगाया। उसका प्लान था कि अगर गोली नहीं लगी तो वो उसे चाकू से गोद देगा।

एक हफ्ते तक वो रेकी करता रहा। बुधवार के दिन जैसे ही उसे सड़क पर नर्स दिखी, उसने गोली चला दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला का कहना है कि आरोपी संदीप ने पूछताछ में बताया है कि वह नर्स से बहुत प्यार करता था।

करीब डेढ़ महीने दोनों में विवाद हो गया। संदीप का कहना था कि वह अगर मेरी नहीं हुई, तो किसी की नहीं होगी। उसने नर्स को गोली मार दी। नर्स की हालत में सुधार के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के पास से कट्टा और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User