Kasganj news अमांपुर आधार कार्ड सेंटर BRC में हुई चोरी, उपकरण ले गए चोर

Mar 07, 2026 - 17:06
0 2
Kasganj news अमांपुर आधार कार्ड सेंटर BRC में हुई चोरी, उपकरण ले गए चोर

अमांपुर आधार कार्ड सेंटर में हुई चोरी, उपकरण ले गए चोर

 अमांपुर कस्बे के बीआरसी परिसर स्थित आधार कार्ड सेंटर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट की कुन्डी तोड़कर चोर एडप्टर, की-बोर्ड, माउस, लेपटॉप, चार्जर, टीएफटी 24 इंच, बाॅयोमैटिक मशीन सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। इस मामले में आधार कार्ड सेंटर आपरेटर विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह अमांपुर कस्बे के कॉलेज रोड पर स्थित बीआरसी परिसर में आधार कार्ड बनाने का सेंटर चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह वह सेंटर पर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर बाॅयोमैटिक मशीन, माउस, की-बोर्ड समेत करीब 1 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरी की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी की। संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User