Farrukhabad News : तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

Mar 10, 2026 - 20:33
0 1
Farrukhabad News : तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

block-350 block-350

तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

फर्रुखाबाद। मंगलवार सुबह थाना कादरी गेट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो ने उनकी रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधुआ गांव निवासी सोनपाल (65) पिछले लगभग 35 वर्षों से रेहड़ी पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। मंगलवार सुबह भी वह रोज की तरह सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहे थे। सुबह जब सोनपाल अपनी रेहड़ी लेकर मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहड़ी के परखच्चे उड़ गए और ऑटो भी सड़क पर पलट गया। हादसे में सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल सोनपाल को तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन काली नदी के पास पहुंचते ही उनकी सांसें थम गईं। सोनपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बेटे—मनोज, अर्पित और राहुल हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User