Kasganj news अमांपुर में दो दिवसीय भाजपा मंडल की कार्यशाला का हुआ समापन

Mar 09, 2026 - 19:44
0 2
Kasganj news अमांपुर में दो दिवसीय भाजपा मंडल की कार्यशाला का हुआ समापन

block-350 block-350

अमांपुर में दो दिवसीय भाजपा मंडल की कार्यशाला का हुआ समापन

कासगंज अमांपुर कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल प्रशिक्षण वर्ग अमांपुर का रविवार को समापन हो गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार की‌ उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी एवं कुशल नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर हुआ है और दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप प्रतिहार ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, रीति-नीति के साथ साथ सोशल मीडिया और एआई, नमो एप, सरल एप बारे में भी प्रशिक्षण दिया। भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है। जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन भर संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डां विक्रम सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, हिदेश सर्राफ, अखिलेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र लोधी, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, महामंत्री जितेंद्र भारद्वाज, पुण्य प्रताप सोलंकी, राजकुमार लोधी, डां पंवन माथुर, विवेक वर्मा, सोनू पाल, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, आचार्य खुशीराम वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधान पुष्पेंद्र लोधी, रामलखन चौहान, धर्मेंद्र राघव, संजीव माहेश्वरी, संजय वर्मा, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, मुनेंद्र राजपूत, प्रभात सोलंकी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User