पत्नी चलाती थी Instagram नाराज पति ने बदला लेने की नीयत से ससुर को उतार दिया मौत के घाट

Jul 28, 2023 - 10:56
0 129
पत्नी चलाती थी Instagram नाराज पति ने बदला लेने की नीयत से ससुर को उतार दिया मौत के घाट

block-350 block-350

यूपी के मुजफ्फरनगर से हत्या के एक मामले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहित पत्नी के इंस्टाग्राम चलाने से नाराज पति ने पत्नी से झगड़ा किया और फिर बाद में पत्नी के पिता की हत्या कर दी क्योंकि उसकी पत्नी के पिता ने बेटी के ससुराल पहुंचकर अपनी बेटी का पक्ष लेते हुए दामाद को घरेलू हिंसा के मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी। 

पत्नी के पिता से धमकी मिलने के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ पहले ससुराल पहुंचा। फिर रात में उसने सोते हुए ससुर के चेहरे पर बेसबॉल बैट से जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने गुरुवार दोपहर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर मनमानी के आरोप में जेल भेज दिया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दुधाहेड़ी गांव का है, जहां 24 जुलाई की रात अज्ञात हमलावरों ने दुधाहेड़ी निवासी पंकज की हत्या कर दी थी. पंकज की हत्या के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा रोड पर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार युवक अंकुर कुमार ने अपनी पत्नी के पिता की हत्या की पूरी कहानी बता दी.

जानकारी के मुताबिक मृतक पंकज ने अपनी बेटी प्रिया की शादी कुछ महीने पहले मुजफ्फरनगर के खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी अंकुर कुमार के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि अचानक अंकुर को अपनी पत्नी प्रिया के इंस्टाग्राम चलाने की जानकारी मिली। जिसके बाद अक्सर प्रिया और अंकुर में नोकझोंक होने लगी और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। अंकुर के इस रवैये से परेशान होकर प्रिया अपने घर चली आई और अपने पिता पंकज को अपने अंकुर की करतूत बताई। प्रिया के साथ ससुराल में हुई मारपीट से नाराज पंकज बेटी के ससुराल जा पहुंचा और अपने दामाद अंकुर को भला बुरा कहते हुए सख्त हिदायत दी कि अगर प्रिया के साथ मारपीट की तो मैं पुलिस में शिकायत दर्ज  करा दूंगा।

दोस्त के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
ससुर की इस धमकी के बाद प्रिया के पति अंकुर ने अपने दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रचते हुए ससुर पंकज को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। 24 जुलाई को अंकुर अपने दोस्त हिमांशु के साथ ससुराल दुधाहेड़ी पहुंचा और रात में गहरी नींद में सोते हुए ससुर के चेहरे पर बेसबॉल के बैट से तब तक प्रहार करता रहा जब तक पंकज की मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देकर अंकुर और हिमांशु मौके से फरार हो गए। मंसूरपुर थाना इंचार्ज रोजन्त त्यागी ने इस घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दमाद और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बेसबॉल बैट भी बरामद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User