उत्कर्ष यादव का आइएएस में चयन, परिवार और गांव में खुशी का माहौल

Mar 07, 2026 - 10:09
0 19
उत्कर्ष यादव का आइएएस में चयन, परिवार और गांव में खुशी का माहौल

उत्कर्ष यादव का आइएएस में चयन, परिवार और गांव में खुशी का माहौल

फिरोजाबाद के एका ब्लाक के गांव जेडा निवासी इन्द्रपाल सिंह यादव के पौत्र उत्कर्ष यादव ने आइएएस परीक्षा-2026 में देश में 32वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और गांव का नाम रौशन किया है।

उत्कर्ष यादव के पिता डा० अखिलेश यादव और चाचा डा० प्रदीप यादव दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। उत्कर्ष की माँ भी बेसिक शिक्षा विभाग में हैं।

वर्तमान में उनका परिवार शिकोहाबाद के मेहरा कॉलोनी में निवास करता है। उत्कर्ष के पिताजी की ननिहाल सिकैरिया गाँव में है। इस उपलब्धि पर समस्त परिवारजनों, उनके गांव जेडा तथा शिकोहाबाद वासियों में खुशी का माहौल है।

उत्कर्ष की इस सफलता से उनके परिवार और गांव के लोगों में गर्व की भावना है। उनकी उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User