अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ मे भव्य आयोजन किया गया

Mar 8, 2026 - 20:15
 0  3
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ मे भव्य आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ मे भव्य आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद/इस कार्यक्रम का आयोजन MY BHARAT एवं Khelo India (SAI) द्वारा जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया सुश्री मोनिका यादव रहीं तथा जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ जिला विकास अधिकारी श्री एस.के. तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिटी सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह, पर्यावरणविद् श्रीमती गुंजा जैन, डॉ. विनीता मिश्रा (प्राचार्य, पी.डी. डिग्री कॉलेज) एवं नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी सुश्री निहारिका पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा एक मनोरंजक गतिविधि लेमन रेस का आयोजन तीन आयु वर्गों—अंडर 13, 13–18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक—में किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर 13 वर्ग के विजेता इस प्रकार रहे: 100 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: आराध्या, तृतीय: वैष्णवी 200 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: आरोही, तृतीय: नंदिनी 400 मीटर दौड़ – प्रथम: रौनक, द्वितीय: पलक, तृतीय: नंदिनी लेमन रेस – प्रथम: नैंसी, द्वितीय: दृष्टि, तृतीय: आराध्या 13–18 वर्ष वर्ग के विजेता: 100 मीटर दौड़ – प्रथम: शिवांकी, द्वितीय: वैष्णवी, तृतीय: मुस्कान 200 मीटर दौड़ – प्रथम: रागिनी, द्वितीय: अनुष्का, तृतीय: चित्रा 400 मीटर दौड़ – प्रथम: राजुल यादव, द्वितीय: रागिनी, तृतीय: मानसी लेमन रेस – प्रथम: प्रज्ञा, द्वितीय: वैष्णवी, तृतीय: तनु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता: 100 मीटर दौड़ – प्रथम: प्रकृति वर्मा, द्वितीय: मुस्कान, तृतीय: साधना 200 मीटर दौड़ – प्रथम: सुहानी राठौर, द्वितीय: साधना, तृतीय: आरती 400 मीटर दौड़ – प्रथम: रमा देवी, द्वितीय: मोनिका, तृतीय: साधना लेमन रेस – प्रथम: ऋषिका, द्वितीय: उपासना, तृतीय: साधना कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।

 वहीं क्षेत्राधिकारी सिटी सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मबल को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से महिलाएं समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं। सभी विजेताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राना हिजाब एवं निवेदिता अवस्थी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आयोजन शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं सत्यम मिश्रा (हॉकी कोच) खेलो इंडिया सेंटर के समन्वय से जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया । लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कु. सोनम सचान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका स्वयंसेवक राहुल वर्मा, रचना, विकास, तनु, विशाल श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पांडे एवं प्रेम शंकर श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रदान की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।