दिल्ली से घर लौटे पति की पत्नी और बच्चों ने की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल

Mar 07, 2026 - 21:37
0 30
दिल्ली से घर लौटे पति की पत्नी और बच्चों ने की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर  वायरल

दिल्ली से घर लौटे पति की पत्नी और बच्चों ने की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल

मैनपुरी (अजय किशोर)। औंछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगतपुर से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दिल्ली में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की उसके ही परिवार ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। शनिवार सुबह हुई इस हिंसक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें पीड़ित अपनी जान बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मुखवीर सिंह पुत्र स्व कश्मीर सिंह दिल्ली में कार्यरत है और कुछ समय पहले ही अपने घर वापस आए थे। विवाद उस समय शुरू हुआ जब शनिवार सुबह मुखवीर सिंह वापस दिल्ली जाने के लिए अपने कपड़े तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी विनीता देवी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि विनीता देवी और उसके बच्चों ने मिलकर मुखवीर सिंह पर लात-घूसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब उसने अपनी पत्नी को अपशब्द कहने से मना किया और शांत रहने को कहा, तो वह और अधिक आक्रोशित हो गई। उसने न केवल डंडे से वार किया बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगी। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़ित की जान बचाई। औंछा थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, विवाद के असली कारणों का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User