Mainpuri News : अंतर्राज्यीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद दो शातिर गिरफ्तार

Mar 10, 2026 - 20:53
0 12
Mainpuri News : अंतर्राज्यीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद दो शातिर  गिरफ्तार

block-350 block-350

अंतर्राज्यीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद दो शातिर गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर)। मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खड़सरिया बॉर्डर के पास से दो अभियुक्तों, सुघल बाबू और विकास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त विकास पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में लूटे गए जेवरात, नकदी और हथियार बरामद किए हैं। बरामदगी में एक पीली धातु की चेन, अंगूठियां, पायल, 25,500 रुपए नकद, दो लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

 इसके अलावा, अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों ने एक ही दिन में लूट और चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया के साथ-साथ गुजरात राज्य तक फैला हुआ था। मुख्य अभियुक्त सुघल बाबू पर पहले से ही लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विकास पर भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह राह चलते लोगों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके आभूषण और मोबाइल लूटने में माहिर था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस सफल कार्रवाई में थाना किशनी के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह और सर्विलांस टीम के निरीक्षक गगन कुमार गौड़ की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User