बीबी की हत्या साली से रेप और बच्चों के साथ..! हत्यारे की कहानी

Jul 29, 2023 - 12:05
0 263
बीबी की हत्या साली से रेप और बच्चों के साथ..! हत्यारे की कहानी

block-350 block-350

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है, जो कि रोंगटे खड़े कर सकता है।

 दो महीने पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की थी. इसके बाद गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया था। इसके बाद अपनी नाबालिग साली को घर ले आया था और कथित तौर पर उससे शादी भी कर ली थी. इस दौरान उसके साथ भी हैवानियत की हदें पार कर दी थीं।

 मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया, 27 जुलाई को सूचना मिली कि प्रतापपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में दफन कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के दौरान अहम सुराग मिले. इसके बाद आरोपी को आनंदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

साल 2019 में पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR उसने पूछताछ में पत्नी की हत्या कर शव को दफन करने की बात कबूल की. उसकी निशानदेही पर किच्छा-सिडकुल रोड के किनारे से शव को निकाला गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि भाई के साथ पत्नी के अवैध संबंध थे. साल 2019 में पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट और रेप का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद वो तीन महीने जेल में भी रहा था. इसी बात को लेकर दो महीने पहले रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान आरोपी ने लाठी डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर शव को नाले में दफन कर दिया।

पहली पत्नी की संदिग्ध परस्थितियों में हुई थी मौत बताते चलें कि 10 साल पहले संतोष की पहली पत्नी रंभा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. अब पुलिस उसकी मौत को भी कटघरे में खड़ा कर रही है. एसएसपी ने कहा कि पहली पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी. उसकी पत्नी यूपी की रहने वाली थी. उसके तीन बच्चे हुए। पहले बच्चे को आरोपी ने बेचा, लड़की की हत्या की!

आरोपी ने पहले बच्चे को बेच दिया गया था. इतना ही नहीं, दूसरी लड़की को उसने मार डाला था. हालांकि, आरोपी का कहना है कि दूसरी बच्ची मरी पैदा हुई थी. इसके बाद जब पत्नी तीसरी बार गर्भवती हुई तो संतोष अपनी साली को देख-रेख के लिए घर ले आया था।

 साली से बनाए संबंध इस मामले में भी हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए. जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वो उसे वापस ले गए. इसके बाद दो महीने पहले आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद अपनी ससुराल पहुंचा और नाबालिग साली को घर ले आया।

कथित तौर पर उसके साथ शादी भी कर ली. इन दो महीने में उसने नाबालिक को प्रताड़नाएं दीं. उसके नाखून उखाड़ दिए, गुप्तांग पर हमले किए। एसएसपी का कहना है कि आरोपी साइको है. जिस तरह उसने दूसरी पत्नी की हत्या की, उससे लगता है कि उसने पहली पत्नी को भी मार डाला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User